ननि ने करोद बड़वई क्षेत्र से अवैध टपरे, दुकान और लोहे के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी में निगम अमले ने अलग- अलग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए. जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए करोद बड़वई क्षेत्र से 03 अवैध टपरे हटाए गए. इसके साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर चाणक्यपुरी ऐशबाग क्षेत्र में नाले के ऊपर बनीं अवैध दुकान, दीवारें, लोहे के शेड आदि भी तोड़े गए.

निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने करोंद बड़वई, इंद्रा नगर पुलिस चौकी, बोगदापुल, नेहरू नगर, कोटरा, बागमुगालिया, भेल संगम, कृष्णा गार्केड, होशंगाबाद रोड शनि मंदिर, कोटरा, बर्ररई चौराहा, कटारा अमलतास चौराहा, बावड़िया कलां, कटारा गौरीशंकर परिसर, आशिमा मॉल, लिंक रोड नं. 01, 02, 03 आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए नेहरू नगर क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 चबूतरा, बावड़िया कलां में अवैध रूप से बनें 02 शेड तोडे तथा विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, गुमठियां, पान पार्लर हटाये साथ ही इंद्रा नगर क्षेत्र में आवागमन में बाधक 02 चार पहिया वाहन भी हटाने की कार्यवाही की. कार्यवाही के दौरान निगम अमले ने 03 गुमठी, 05 ठेले आदि जप्त किये.

 

 

Next Post

गड़बड़झाला: CCTV बंद,अस्पताल की दवाओं का निजी क्लीनिक में हो रहा उपयोग

Fri Jun 20 , 2025
सीहोर. यहाँ अस्पताल की सरकारी दवाओं का उपयोग डॉक्टरों के क्लिीनिक पर होता पाया गया है. ऐसा एक वायरल वीडियो इन दिनों चर्चाओं में बना है. जिला अस्पताल के आईसीयू में उपयोग होने वाली महंगी दवाइयों को यहां के डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक पर भेजते हैं और वहां मरीजों को […]

You May Like