नर्स की बिगड़ी तयिबत, मौत

जबलपुर: ग्राम सर्रा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक स्टाफ नर्स की अचानक शासकीय आवास में तबियत बिगड़ गई। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र आनन-फानन में लाया गया जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सर्रा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में कलावती रैकवार स्टाफ नर्स थीं। मंगलवार दोपहर दो बजे शासकीय आवास में वे खाना बना रही थी तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Next Post

गांजा तस्कर को दबोचा

Wed Apr 8 , 2026
जबलपुर: पनागर पुलिस ने देवरीकला मे घेराबंदी कर गांजा बेचने घूम रहे हरिलाल कुशवाहा (45)निवासी देवरीकला पनगार को दबोचा। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये 626 ग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। Facebook […]

You May Like