जबलपुर: नगर निगम जबलपुर के वार्ड क्रमांक 24 हनुमानताल की भाजपा पार्षद कविता रैकवार का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद संभागायुक्त जबलपुर ने बड़ा निर्णय लेते हुए उनका निर्वाचन निरस्त कर दिया है। साथ ही यह सीट रिक्त घोषित कर दी गई है।
क्या है मामला
कविता रैकवार ने पिछड़ा वर्ग महिला सीट से चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने जाली जाति प्रमाण पत्र के आधार पर पार्षद पद पर चुनाव लड़ा है। शिकायत की जांच उच्च स्तरीय छानबीन समिति द्वारा की गई, जिसमें प्रमाण पत्र को फर्जी पाया गया। समिति ने 10 नवंबर 2020 को जारी प्रमाण पत्र को निरस्त करते हुए कार्रवाई की सिफारिश की थी।
