व्ही आई पी मूवमेंट से लगा भीषण जाम

जबलपुर : रसल चौक से चौथे पुल और आगा चौक से चेरिताल तक तक गुरुवार शाम को भीषण जाम लगा रहा। शाम पौने 7 से रात 9 तक वाहन रेंगते नजर आए। इस डेढ़ किलोमीटर के जाम में जगह-जगह चार एंबुलेंस फंसी नजर आई। जाम के दौरान पुलिसकर्मी नदारद दिखे।

जानकारों की माने तो गुरुवार को शहर में वीआईपी मूवमेंट के कारण नौदरा पुल, रसल चौक, चौथा पुल जैसे पॉश इलाकों मे भीषण जाम के हालात देखने को मिले। हालांकि, अफसरों का कहना है कि जवानों द्वारा जाम को खत्म करने के बंदोबस्त किए गए थे। अवैध या अस्थायी कट पर भी कुछ कर्मी निगरानी के लिए तैनात किए गए थे, क्योंकि जगह जगह यही कट जाम का कारण भी बनते है।

Next Post

जहां-तहां पड़े पार्सल, उठाने वाला कोई नहीं

Fri May 2 , 2025
जबलपुर: भारतीय रेलवे की मदद से सिर्फ यात्री ही एक जगह से दूसरी जगह नहीं जाते हैं, बल्कि लोगों के सामान को भी एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाता है। आम लोगों के जरूरी दस्तावेजों के साथ साथ अन्य कीमती सामान भी पार्सल के जरिए ट्रेनों से एक जगह […]

You May Like

मनोरंजन