कार ने बाइक को मारी टक्कर, जिंदा जला बाइक सवार

आगर-मालवा, 30 अप्रैल. जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर आगर-उज्जैन मार्ग पर बिजली ग्रिड के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बाइक सवार की चोट लगने व जलने से मौत हो गई. जबकि बाइक सवार के साथ बैठे दोनों बच्चे सुरक्षित हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन से आ रही कर ने बाइक सवार देपाल सिंह निवासी जमोरी जिला उज्जैन को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार का टायर फट गया, जबकि बाइक में आग लग गई. बाइक सवार देपाल सिंह को काफी चोट लगी थी. इस कारण वह बाइक से दूर नहीं जा सका और आग की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई, जबकि देपाल सिंह के साथ एक तीन वर्षीय लडक़ी व 14 साल का एक लडक़ा भी था, जो दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अनिल मालवीय व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

एक साथ उठीं आठ अर्थियां, 16 मौतों के बाद जागा प्रशासन

Thu Apr 30 , 2026
इंदौर/धार. इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर तिरला क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद गांवों में शोक की लहर है. नयापुरा में एक ही परिवार के 8 लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं, जबकि अन्य मृतकों का अंतिम संस्कार अलग अलग गांवों में किया. घटना […]

You May Like