शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

थाना प्रभारी निरज बिऱथरे ने बताया कि 26 वर्षीय पीड़िता निवासी नालंदा परिसर, केसर बाग रोड ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सगाई भोपाल में रहने वाले 27 वर्षीय त्रिवेन्द्र राही से दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी. शादी की तैयारियों के दौरान आरोपी 3 से 11 फरवरी के बीच उसके इंदौर स्थित घर पर रुका और शादी का भरोसा दिलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी भोपाल पहुंचकर उसके पिता के सामने शादी से साफ इनकार कर दिया. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

लॉलीपॉप बोनस के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Wed Mar 11 , 2026
इटारसी। भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और किसानों को मात्र 40 रुपये का ‘लॉलीपॉप बोनस’ देने के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। युवा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष […]

You May Like