व्यवस्था लाचार, बीमार ने रास्ते तोड़ा दम, बेबस पिता बेटे के शव से मक्खियां उड़ाता रहा

जबलपुर: अंधमूक बाईपास में पिता के सामने बीमार बेटे ने दम तोड़ दिया। लाचार व्यवस्था के इंतजार में पिता शव पर बैठ रही मक्खियां उड़ाता रहा और शव से लिपटकर रोता बिलखता रहा, उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह बेटे को गृह निवास ले जा सके या उसका अंतिम संस्कार कर सके, मोक्ष संस्था सूचना पर पहुंची।

मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर ने बताया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग निवासी डेहरिया ग्राम बरघाईया छिंदवाड़ा बेटे महेन्द्र दास 30 वर्ष का बीमार था, जिसे इलाज के लिए मेडिकल जबलपुर लेकर आये थे। डिस्चार्ज होने के बाद उसे वापिस ले जा रहे थे.

लेकिन अंधमूक बाईपास में महेन्द्र दास ने दम तोड़ दिया था। उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह शव को घर ले जा सके या उसका अंतिम संस्कार करवा सके। समाजसेवी आशीष ठाकुर मोक्ष को इसकी सूचना मिली तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेेंस की व्यवस्था कराई और बुजुर्ग को उनके बेटे के शव के साथ छिंदवाड़ा भेजने की व्यवस्था की। बुजुर्ग ने नम आंखों से मोक्ष टीम को धन्यवाद दिया।

Next Post

दिग्गज गायक ओज़ी ऑस्बॉर्न का निधन

Wed Jul 23 , 2025
लंदन, 23 जुलाई (वार्ता) हेवी मेटल बैंड ब्लैक सब्बाथ के संस्थापक और अंग्रेजी गीतों के गायक और गीतकार ओजी ऑस्बॉर्न का निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। गायक पिछले कई वर्षो से पार्किंसंस रोग से पीड़ित थे। उन्हें ‘प्रिंस ऑफ़ डार्कनेस’ के नाम से जाना जाता था। […]

You May Like