कपलिंग खराब होने से इंजन डिब्बों को छोड़ आगे बढ़ा, बड़ा हादसा टला

रतलाम, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम से चित्तौड़ के लिए रवाना हुयी डेमू ट्रेन का आज कपलिंग खराब होने से इंजन डिब्बों को छोड़कर आगे बढ़ गया। दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुयी। करीब आधे घंटे तक ट्रेन बडायला चौरासी रेलवे स्टेशन पर रुकी रही और उसके बाद कपलिंग को ठीक करके ट्रेन को रवाना किया गया।
सुबह 10 बजे रतलाम से चित्तौड़ के लिए रवाना हुई डेमू ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे बड़ायला चौरासी स्टेशन से जैसे ही आगे बढ़ी, तभी कपलिंग खराब होने की वजह से ट्रेन का इंजन डिब्बों से अलग हो गया और आगे बढ़ गया। इस वजह से ट्रेन के लगभग आधे डिब्बे रेलवे स्टेशन पर ही खड़े रह गए।
ट्रेन में सवार यात्रियों के मुताबिक लगभग आधे घंटे तक ट्रेन वहीं रुकी रही। उसके बाद कपलिंग को ठीक करके ट्रेन को आगे रवाना किया गया। अब तक रेलवे ने आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की है।

Next Post

मध्यप्रदेश भारत के प्रगतिशील राज्यों में से एक

Mon Feb 24 , 2025
भोपाल, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश भारत के प्रगतिशील राज्यों में से एक है। कृषि, पर्यटन, खनिज और फार्मास्युटिकल्स में है निवेश की असीम संभावनाएं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के अंतर्गत सेशन ग्लोबल साउथ-रीजनल इन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट को-ऑपरेशन में डेलीगेट्स ने यह विचार व्यक्त किये। अध्यक्ष सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र स्वाति सालगांवकर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।