सीडीएस बोले- शांति चाहिए तो युद्ध के लिए तैयार रहें

महू (इंदौर). आर्मी वॉर कॉलेज, महू में मंगलवार को शुरू हुए रण संवाद-2025 के पहले ही चरण में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने स्पष्ट कहा- भारत शांति चाहता है, लेकिन शांति बनाए रखने का सबसे बड़ा मंत्र है युद्ध के लिए पूरी तैयारी. उन्होंने जोर दिया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भविष्य के युद्ध अब पारंपरिक नहीं, बल्कि मल्टी-डोमेन होंगे, जिनमें जमीन, आसमान, समुद्र के साथ साइबर और सूचना युद्ध भी निर्णायक भूमिका निभाएंगे.

तीनों सेनाओं का साझा मंच बनाकर महू में रण संवाद की शुरुआत हुई. इसमें थल सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों के साथ ही देशभर से आए वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ और सुरक्षा प्रोफेशनल शामिल हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार देर शाम इन्फेंट्री स्कूल पहुंचे. वे रण संवाद के अहम सत्र को बुधवार सुबह संबोधित करेंगे.

ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

सीडीए चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए लगातार अपनी क्षमता और रणनीति का विस्तार कर रही है. उन्होंने विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारतीय सेना की तैयारियों का बड़ा उदाहरण है. यह अभियान अभी जारी है और इसके अनुभव आज भी भविष्य की तैयारियों में निर्णायक साबित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि युद्ध में सफलता के तीन प्रमुख स्तंभ हैं- शक्ति, उत्साह और युक्ति. इनका प्रमाण गीता, महाभारत और चाणक्य की नीतियों में भी मिलता है.

Next Post

हनुमा विहारी 2025-26 घरेलू सत्र के लिए त्रिपुरा की टीम में शामिल

Tue Aug 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी 2025-26 घरेलू सत्र के लिए त्रिपुरा की टीम में शामिल हुए हैं। विहारी हालिया समय में काफी अच्छे लय में दिख रहे हैं। हाल ही में ध्रा प्रीमियर लीग में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। त्रिपुरा की तरफ से […]

You May Like