
जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम की रंगत एक बार फिर बदल गई है। दोपहर दो बजे से बादल छाने लगे। हवाएं चली बदरा गरजे। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। जबलपुर जिले में 16 जून तक आँधी के साथ हल्की वर्षा 11-14 मिमी की संभावना है। जबकि 17 जून की शाम से 18 जून में भारी वर्षा (70-80 मिमी) की संभावना है। दिन एवं रात के तापमान में गिरावट एवं नमी में बढ़ोतरी होगी। 20-26 जून में पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है।
