चंदन चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का चंदन और हथियार बरामद

रीवा, जिले में लगातार चंदन के पेड़ काट कर चोरी किये जा रहे है. हाल ही में बैकुण्ठपुर थाना अन्तर्गत चंदन के पेड़ काटे गये. इसके पहले सिविल लाइन कालोनी से अज्ञात चोरों ने चंदन के पेड़ काट लिये थे. पुलिस ने चंदन चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ चंदन बरामद किया है.

पूरे मामले का खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी करते हुए बताया कि सिविल लाइन से चंदन के पेड़ काट गया था. 17 सितम्बर को अमहिया थाने में शिकायत की गई थी. जिस पर थाना में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना पर आरोपियों को पकडक़र पूछताछ पर घटना करना स्वीकार किया. चंदन की लकड़ी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है. पूंछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया. आरोपियों के कब्जे से चंदन की लकड़ी जिसका वजन लगभग 57 किलो कीमती करीब 5,70,000/- बरामद की गई है. साथ ही घटना में प्रयुक्त आरी, चाकू, कुल्हाड़ी, आदि भी जप्त किया गया है.

गिरफ्तार किये गये आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों में जशरथ पारदी पिता रतनलाल पारदी उम्र 35 वर्ष, तलकर आदिवासी पिता मुकेश आदिवासी उम्र 35 वर्ष दोनो निवासी निवासी देवरी जिला मंडला, मंगरू पावर पिता पंसारी पावर उम्र 22 वर्ष निवासी सागौनी जिला दमोह, स्वागत आदिवासी पिता पारस आदिवासी उम्र 20 वर्ष निवासी देवरी जिला मंडला शामिल है.

Next Post

गुलवीर सिंह ने 5000मी में ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ तीसरा मेडल जीता

Tue Sep 29 , 2026
आईची नागोया, 29 सितम्बर (वार्ता) भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000मी रेस में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, उन्होंने 13:32.75 का समय निकालकर आइची-नागोया 2026 में अपना तीसरा मेडल जीता। गुलवीर बहरीन के बिरहानू बालेव (13:30.79) और जापान के टोमोनोरी यामागुची (13:31.43) से पीछे रहे, और 1500मी और 10000मी में […]

You May Like