मवेशी से भरे वाहन से वसूली की कोशिश, रुपए नहीं देने पर चालक से मारपीट

इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में मवेशी ले जा रहे वाहन को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया और खुद को बजरंग दल से जुड़ा कार्यकर्ता बताकर अवैध वसूली का प्रयास किया. पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने वाहन चालक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना नावदापंथ रोड स्थित रिजलाय फाटा की है, जहां फरियादी युवराज पिता शंकर सिंह राठौर, निवासी चांदमारी भट्टा, अपनी लोडिंग गाड़ी से मवेशी लेकर जा रहा था. उसी दौरान कुछ लोगों ने रास्ता रोक लिया और खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताते हुए रुपए मांगने लगे. फरियादी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने पहले उसे गालियां दीं, फिर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.

गांधीनगर पुलिस ने युवराज की शिकायत पर संजय अग्रवाल, वंशीराम बैरागी निवासी – सिंगावद हातोद, लीलाधर निवासी गंगाजलखेड़ी और अनिल निवासी गांधी नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मामले में गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों की भूमिका की पुष्टि के लिए घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. किसी भी संगठन या पहचान का दुरुपयोग कर कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

ग्राम नागनदेवरी में श्री अन्न के बीज वितरित, किसानों को दी गई नई खेती तकनीकों की जानकारी

Sun Jul 13 , 2025
सिवनी:केंद्र सरकार की “श्री अन्न योजना” के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम नागनदेवरी में कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वैज्ञानिकों ने किसानों को श्री अन्न के प्रमाणित बीज का वितरण किया। इस दौरान डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण का उल्लेख करते हुए मोटे अनाज की […]

You May Like