ग्राम नागनदेवरी में श्री अन्न के बीज वितरित, किसानों को दी गई नई खेती तकनीकों की जानकारी

सिवनी:केंद्र सरकार की “श्री अन्न योजना” के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम नागनदेवरी में कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वैज्ञानिकों ने किसानों को श्री अन्न के प्रमाणित बीज का वितरण किया। इस दौरान डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण का उल्लेख करते हुए मोटे अनाज की महत्ता बताई। उन्होंने बताया कि श्री अन्न गेहूं-चावल की तुलना में ज्यादा पौष्टिक है, जिसमें फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

किसानों को तिल और रामतिल के बीज भी मुफ्त वितरित किए गए। कृषि विस्तार अधिकारी कविता सोनी ने जैविक खेती, समेकित खेती, मछली व मुर्गी पालन, बागवानी और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बीजोपचार, मिट्टी परीक्षण और रासायनिक खाद के सीमित प्रयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ कृषक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

सात महीने बाद भी रामकमल की रहस्यमयी मौत का नहीं खुला राज

Sun Jul 13 , 2025
सरई: बीते 7 माह पूर्व 7 जनवरी को जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत नौढ़िया निवासी रामकमल पांडेय का शिवगढ़ के बर्दिया नाला सुतिहिया में रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी।इस रहस्यमयी मौत का राज सरई पुलिस अब तक नहीं खोल पाई है। 7 माह बीत गए, लेकिन पीड़ितों […]

You May Like