सीहोर. जिलेवासियों को अभी तेज बारिश के लिए दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. मानसून की दस्तक के बाद भी जिले में अभी तेज बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है, क्योंकि अभी जो सिस्टम एक्टिव है वह बहुत मजबूत नहीं है. यही नहीं तापमान में गिरावट के कारण लो प्रेशर जोन नहीं बन पा रहा है, जिसके कारण अभी अंचल में तेज बारिश नहीं हो पा रही है. बीती रात रिमझिम बारिश का दौर बना रहा.
जिले में मानसून ने दस्तक भले ही दे दी है, लेकिन तेज बारिश की राह में कमजोर सिस्टम रोड़े पैदा कर रहा है. यही कारण है कि अब तक केवल रिमझिम बारिश का दौर ही बना हुआ है. लेकिन मौसम विभाग ने संभावना जताई है नया सिस्टम सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में जिले में तेज बारिश हो सकती है. सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जिले में अब तक 75.8 मिमी औसत बारिश रिकार्ड हो चुकी है.
