नर्मदापुरम। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में नर्मदापुरम स्थित ए.डी.आर. हॉल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रशिक्षुओं को वकील के अच्छे गुणों के बारे में बताया और न्यायपालिका में सेवा करने के अनुभव साझा किए एवं न्याय प्रणाली से अवगत कराया एवं संवैधानिक विषयो पर चर्चा की गई। न्यायाधीश एवं सचिव विजय कुमार पाठक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य, मीडिएशन योजना, लोक अदालत योजना एवं अन्य योजनाओं के सबंध मे जानकारी प्रदान की गई। शिविर के अंत में प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सत्र के दौरान पीएम नर्मदा कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस से कानून के छात्र डॉ. मयंक तोमर, केशुजा सोलंकी, मयंक दुबे, शिवनारायण कटारे, सौम्या दुबे, संकेत सेंगर, रिंकू वर्मा, सौम्या गुरु, प्रणीता मंडल, मुस्कान कुशराम, पंकज चौधरी, आदर्श चुटिले, राशि दुबे आदि प्रशिक्षु उपस्थित थे। प्रशिक्षु डॉ. मयंक तोमर ने बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान हमें सचिव जिला कानूनी सहायता अधिकारी अभय सिंह, पूजा अवस्थी के अलावा प्राचार्य रामकुमार चौकसे, प्रोफेसर विभागाध्यक्ष अपूर्वा वर्मा, चंद्रप्रभा सोनी और अनुपमा कुजूर का भरपूर सहयोग मिला।
