ओंकारेश्वर: चैत्र सुदी अमावस्या जिसे निमाड़ी में भूतड़ी अमावस्या भी कहा जाता है 29 मार्च को मनाई जाएगी इस दिन हजारों भक्त पवित्र नर्मदा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ लेंगे। पूर्व से ही श्रद्धालु भक्तों का आना शुरू हो जाएगा शनिचरी अमावस्या होने से अच्छी भीड़ होने की संभावना है।
घाटों पर भड़वे भोंपे ओझा पीड़ित लोगों का इलाज करेंगे। उधर,30 मार्च से नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो रहा है और नया संवत्सर भी चालू होगा गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है इस संबंध में एक आवश्यक बैठक आज रखी गई है।
