भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और शिक्षाओं को याद करते किया।
साथ ही, डॉ. मोहन यादव ने रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर इस विशेष दिन पर RAF के सभी जवानों और उनके परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि RAF के जवान राज्य और समाज की सुरक्षा में अहम योगदान देते हैं और उनकी सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।मुख्यमंत्री ने दोनों अवसरों पर अपने संदेश के माध्यम से आदर्शों और कर्तव्यों का महत्व रेखांकित किया।
