इंदौर: नगीन नगर निवासी इलेक्ट्रॉनिक शॉप संचालक 47 वर्षीय वीरेंद्र ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को परिजनों ने बताया कि वे कर्ज और लगातार परेशान करने वाले बैंककर्मियों के तनाव में थे. वीरेंद्र राज नगर इलाके में श्रीनाथ इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान चलाते थे.
रात को घर न लौटने पर परिवार ने दुकान का रुख किया और उन्हें फंदे पर लटका पाया. परिवार लोगों और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र ने पहले भी कर्ज चुकाने के लिए अपना मकान बेच दिया था. हाल ही में टाटा कैपिटल बैंक से लिया, होम लोन चुकाने के बावजूद बैंक की ओर से लगातार भुगतान की मांग की जा रही थी, जिससे वे मानसिक तनाव में थे. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है.
