जंगल में एक साथ प्रेमी युगल ने लगा ली फांसी

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटका मोड़ के समीप मउहार के जंगल में युवक और युवती का शव एक साथ फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद दोनों को फांसी के फंदे से उतारा और मामले की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल दोनों की लाशों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, दोनों ने किन कारणों से आत्महत्या कर ली यह जांच का विषय है।

Next Post

सिवनी में पेयजल की आपूर्ति बनी रहे इसलिए भीमगढ़ बांध के लिए छोड़ा गया पानी

Sat Apr 19 , 2025
सिवनी। माचागोरा बांध से भीमगढ़ बांध के लिए नहर द्वारा पानी छोड़ा गया हैं। इस अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू एवं विधायक सिवनी दिनेश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय हैं कि पानी के भीमगढ़ बांध तक पहुँचने से जलस्तर […]

You May Like