ढाई लाख का गांजा, एक बाइक और दो मोबाइल जब्त
इंदौर:क्राईम ब्रांच की टीम ने धार जिले के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से ढ़ाई किलो गांजा, एक बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किए है. जब्त गांजे की कीमत ढा¸ई लाख की बताई जा रही है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.डीसीपी क्राईम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर इंदौर में सप्लाई करने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच की टीम ने बिजासन रोड पर दोनों आरोपियों की घेराबंदी उन्हें गिरफ्तार किया है.
आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों में धार जिले के बदनावर में रहने वाले 38 वर्षीय मुकेश डाबर और 37 वर्षीय अंबाराम खराड़े है. दोनों आरोपी अनपढ़ होकर खेती किसानी का काम करते हैं. आरोपियों ने बताया कि वह जल्दी पैसे कमाने के लालच में तस्करी करने लगे. पुलिस दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे धार जिले से गांजा लाकर इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को बेचते थे.
