धार,09 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार में सरकारी काम में लापरवाही बरतने के मामले में एक ग्राम पंचायत सचिव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्य श्री चौधरी ने जनपद पंचायत बदनावर की ग्राम पंचायत टकरावदा के सचिव ईश्वरलाल बोडाना को सरकार विभिन्न योजनाओं में ग्रामीणों को लाभ नहीं देने, अपने नाम से राशि का अनियमित आहरण करने, ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला पंचायत धार रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Next Post
यादव ने तिरुपति में श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया
Thu Jan 9 , 2025
भोपाल, 09 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के बैकुंठ द्वार पर मची भगदड़ में श्रद्धालुओं के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ यादव ने कहा कि दुखद समाचार से हृदय व्यथित है। इस गहन दु:ख की घड़ी में […]

You May Like
-
7 months ago
12 साल से फरार रहने वाला बाइक चोर पकड़ा
-
7 months ago
सहकारिता आंदोलन से बदल रहा है ग्रामीण जीवन – बिरला
