नवीन न्यायालय की भूमि पर किया पौधरोपण

सीहोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पंच-ज योजना के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम अलादाखेड़ी इछावर रोड़ पर प्रस्तावित नवीन जिला न्यायालय भवन की रिक्त भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद्र आर्य आदि न्यायाधीशों ने पौधारोपण किया.

इस मौके पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आर्य ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं. इनसे पर्यावरण संतुलित रहता है. वर्तमान में मानव द्वारा पेड़ों का अत्यधिक दोहन किया गया है जिस कारण मानव जीवन पर जलवायु परिवर्तन का संकट मंडराने लगा है. हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि प्रकृति को फिर से हरा भरा बनाया जा सके. कार्यक्रम में सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स तथा कर्मचारीगण द्वारा लगभग 500 पौधे रोपे गए. रौपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए हैं ताकि पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित हो सके.

 

Next Post

रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण

Mon Jun 30 , 2025
सीहोर. शहर के तहसील चौराहा स्थित कार्यालय में रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब का पदभार ग्रहण समारोह हुआ. समारोह में नवीन अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय, सचिव कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विपुल चांडक को शपथ दिलाई. श्री विजयवर्गीय ने बताया रोटरी क्लब में 32 हजार क्लबों के 12 लाख व्यक्तियों की नेटवर्किंग है. […]

You May Like