रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण

सीहोर. शहर के तहसील चौराहा स्थित कार्यालय में रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब का पदभार ग्रहण समारोह हुआ. समारोह में नवीन अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय, सचिव कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विपुल चांडक को शपथ दिलाई.

श्री विजयवर्गीय ने बताया रोटरी क्लब में 32 हजार क्लबों के 12 लाख व्यक्तियों की नेटवर्किंग है. रोटेरियन शब्द ही सेवा का संकल्प है और एक उपाधि है. विश्व की सबसे बड़ी चुनौती पोलियो का उन्मूलन रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से हुआ. कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान क्लब ने जरूरतमंदों को ऑक्सीजन मशीन, राशन सामग्री उपलब्ध कराई. इसके अलावा महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय संस्था इनरव्हील की इकाई कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब के पूर्व अध्यक्ष ने पदभार नए अध्यक्ष नेहा विजयवर्गीय को कलर पहनाई. जबकि इस अवसर पर नवीन सेक्रेटरी सीमा व्यास को बनाया गया.

कार्यक्रम के दौरान पूर्व आईएएस कविन्द्र कियावत और पूर्व आईएएस श्रीमती जयश्री कियावत का अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय सहित क्लब के पदाधिकारियों ने सश्वमान किया.

रोटरी क्लब के पदभार समारोह में जॉली कुरियन, शैलेंद्र श्रीवास्तव, पंकज जैन, राजेश काशिव, रघुनंदन निगोदिया, हरीश शर्मा, नवनीत ठकराल, भारत गुप्ता, अर्पित पालीवाल, हिमांशु मिस्त्री, अमित सोनी, कमर अहमद सिद्दीकी अजय जैन, दीपक राठौर, डॉ एसआर गट्टाणी, बाबू मिस्त्री, आरएस अग्रवाल, केपी शास्त्री, राजेंद्र सिसोदिया, विपनेश जोशी, मयंक चड्डा, अंबर गुप्ता, प्रणय साबू, डॉ गौरव ताम्रकार, नागेंद्र द्विवेदी आदि शामिल थे.

 

 

Next Post

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सुखतवा में केंद्र का शुभारंभ

Mon Jun 30 , 2025
इटारसी। सुखतवा में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां महिला सशक्तिकरण अंतर्गत महिलाओं सिलाई सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। एकल अभियान भारत के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में स्किल से संबंधित कार्य कर रहा है, उसी का एक बड़ा स्थाई प्रकल्प सुखतवा इटारसी में […]

You May Like