इटारसी। सुखतवा में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां महिला सशक्तिकरण अंतर्गत महिलाओं सिलाई सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। एकल अभियान भारत के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में स्किल से संबंधित कार्य कर रहा है, उसी का एक बड़ा स्थाई प्रकल्प सुखतवा इटारसी में महिला सशक्तिकरण केंद्र के रूप में खोला गया है, जिसका शुभारंभ गायत्री मंत्र से किया, मां भारती एवं सरस्वती की पूजा एवं मंदिर में शिव शंकर भोलेनाथ की आराधना की गई।
मुख्य अतिथि अशोक साहू अध्यक्ष, श्रीमती रामकली सरपंच, श्रीमती गीता उईके, श्रीमती आशा चौरे, मोतीलाल यादव छात्रावास अधीक्षक, अंकित यादव, अजय साहू ने फीता खोलकर महिला सशक्तिकरण केंद्र का शुभारंभ किया। सभी महिलाओं ने मशीनों की पूजा की। संचालन एकल ग्रामउत्थान फाउंडेशन के केंद्रीय सहयोजना प्रमुख दिलीप वाडिवा एवं जोनल कोऑर्डिनेटर रघुनंदन गौतम ने किया। कार्यक्रम में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड आशीष शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पवन यादव ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाकौशल संभाग के स्टेट कोऑर्डिनेटर बलदेव सिंह, एकल ग्रामउत्थान केंद्र मिढ़ली के केंद्र समन्वयक ऋतिक परिहार, शाहगंज केंद्र के समन्वयक सचिन गुंद्राजिया, अंकित एवं धर्म सिंह कासदे, अंचल प्राथमिक शिक्षक प्रमुख, सुखदेव खंडेलवाल, सुशील सुखतवा केंद्र समन्वयक, अनुसुइया धुर्वे ङ्खश्वष्ट ट्रेनर सुखतवा एवं आसपास के ग्रामीण एवं नागरिक उपस्थित रहे।
