भैंस चराने गया बुजुर्ग सूरी नदी में डूबा, परिजन खुद नदी में उतरकर कर रहे तलाश

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में बेहरगवां का रहने वाला 60 वर्षीय पप्पू बाल्मीक सूरी नदी में डूब गया। वह करतारपुरा गांव में भैंसें चराने का काम करता था। परिजनों को सूचना मिली कि पप्पू नदी में रपटकर गिर गया है।

सूचना मिलते ही उसके भतीजे अशोक, संजय, सोनू, विशाल, दीपू और मनोज सहित गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पप्पू की तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन न तो प्रशासन की ओर से कोई मदद मिली और न ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर आई। परिजन खुद ही नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं।

Next Post

नौनेरा बैराज और कोटा बैराज से पानी छोड़े जाते ही चंबल उफनी, गांवों में एलर्ट

Sat Sep 6 , 2025
मुरैना: मुरैना में चंबल नदी का जल स्तर और बढ़ गया है। काली सिंध नदी पर बने नौनेरा बैराज से 1 लाख 90 हजार क्यूसेक और कोटा बैराज से 12 हजार क्यूसेक पानी चंबल नदी में छोड़ा गया है। साथ ही पार्वती नदी का पानी भी चंबल में मिलने से […]

You May Like