
दमोह। नशे के खिलाफ जागरूकता और साइबर अपराधों से बचाव के लिए तेजगढ़-इमलिया पुलिस द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इमलिया घाट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान के तहत स्कूली बच्चों को नशे से दूरी है जरूरी का संदेश देते हुए नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को साइबर सुरक्षा के गुण भी सिखाए गए ताकि वे ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बच सकें।कार्यक्रम में तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा, इमलिया सरपंच अजय सिंह लोधी, शाला प्राचार्य सुनीता बाथम सहित पुलिस स्टाफ, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशे से दूर रहने, अनजान नंबरों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
