आदिवासी रैली के दौरान बाइक हादसे में घायल युवक की मौत

इंदौर:भंवरकुआं थाना इलाके में गत रविवार को आयोजित आदिवासी रैली के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे युवक को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थीं। बीती रात अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने अंतिम सांस ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सुंदरेल देवास निवासी भूरू पिता रामलाल (उम्र 24 वर्ष) गत रविवार को निकाली जा रही आदिवासी रैली में शामिल होने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से इंदौर आया था।भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रैली के दौरान अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में भूरू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया था, जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Next Post

सेवारत शिक्षकों की टेट अनिवार्यता हटाने की मांग

Thu Aug 13 , 2026
सिंगरौली : वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश ने आवाज बुलंद की है।संगठन ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सेवारत शिक्षकों को […]

You May Like

मनोरंजन