सेवारत शिक्षकों की टेट अनिवार्यता हटाने की मांग

सिंगरौली : वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश ने आवाज बुलंद की है।संगठन ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सेवारत शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। ज्ञापन में संयुक्त मोर्चा ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के समय जो नियम प्रभावी थे, उन्हीं के आधार पर वे लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ऐसे में सेवा के दौरान नई परीक्षा की अनिवार्यता लागू होने से शिक्षकों के सामने नौकरी की सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। संगठन ने सरकार से मांग की कि वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए। इसके लिए केंद्र सरकार आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने सरकार से सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों की चिंता दूर करने की अपील की।

Next Post

साल भर के अंदर लाखों रूपये की सड़क डैमेज

Thu Aug 13 , 2026
चितरंगी : चितरंगी विकासखंड के सिहावल ब्लॉक को जोड़ने वाली कोरसर-बघोर के मध्य गोपद नदी पर बनी पुल मार्ग की सड़क एक साल के अंदर ही डैमेज हो गई। जगह-जगह सड़क में पड़ी दरारें गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर बयां कर रही हैं। दरअसल कोरसर गांव के गोपद नदी पुल […]

You May Like

मनोरंजन