चितरंगी : चितरंगी विकासखंड के सिहावल ब्लॉक को जोड़ने वाली कोरसर-बघोर के मध्य गोपद नदी पर बनी पुल मार्ग की सड़क एक साल के अंदर ही डैमेज हो गई। जगह-जगह सड़क में पड़ी दरारें गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर बयां कर रही हैं।
दरअसल कोरसर गांव के गोपद नदी पुल का निर्माण दो वर्ष पूर्ण हुआ था, लेकिन पुल एप्रोच रोड न होने से आवागमन बंद था। स्थानीय लोगों के मांग पर राशि मंजूर हुई, और ग्रामीणों का आरोप है कि क्रियान्वयन एजेंसी ने गुणवत्ता विहीन कार्य कराया, जिसके चलते लाखों रूपये के सड़क में जगह-जगह दरारें पड़ गई। कोरसर गांव निवासी कृष्णा तिवारी ने कहा कि यह रोड कमीशनखोरी के भेंट चढ़ गई।
Next Post
निर्माणाधीन आरओबी का विधायक ने किया निरीक्षण
Thu Aug 13 , 2026
बरगवां : देवसर विधानसभा क्षेत्र के बरगवां में निर्माणाधीन रेलवे रोड ओवर ब्रिज आरओबी 105 का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी लेकर […]

You May Like
-
1 year ago
रुपया 14 पैसे लुढ़का
-
1 year ago
चुनाव आयोग को अलविदा कहा राजीव कुमार ने