भाजपा में शामिल हुए आप की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष नागर

नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल नागर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

श्री नागर ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के 200 से अधिक ‘आप’ कार्यकर्ता भी आज भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी अशोक गोयल, प्रदेश प्रवक्ता नितिन त्यागी और शुभेन्दू शेखर अवस्थी भी उपस्थित थे।

श्री नागर ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वह भाजपा के साथी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में श्री गोयल की जीत को सुनिश्चित करेंगे।

वहीं, श्री सिंह ने कहा कि आज दिल्ली का राजनीतिक वातावरण पूरी तरह बदल चुका है और समाज के हर वर्ग के लोग खासकर युवा एवं महिलाएं भाजपा से जुड़कर दिल्ली के नवनिर्माण की कल्पना कर रहे हैं।

Next Post

सर्राफा बाजार: सोना‌, चांदी में तेजी

Sun Jan 19 , 2025
इंदौर, 19 जनवरी (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 850 रुपये तथा चांदी 500 रुपये बढ़कर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 79750 रुपये पर खुलने के बाद शुक्रवार के दिन 80600 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 91000 […]

You May Like