सर्राफा बाजार: सोना‌, चांदी में तेजी

इंदौर, 19 जनवरी (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 850 रुपये तथा चांदी 500 रुपये बढ़कर बिकी।

कारोबार की शुरुआत में सोना 79750 रुपये पर खुलने के बाद शुक्रवार के दिन 80600 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 91000 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 91500 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 80600 नीचे में 79650 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 92700 तथा नीचे 90900 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2708 डॉलर तथा चांदी 3070 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

 

Next Post

आज 30 इलाकों में बिजली कटौती

Mon Jan 20 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like