एसबीआई ने दिया 8076 करोड़ का लाभांश

नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सरकार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8076 करोड़ रुपए से अधिक का लाभांश दिया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बैंक के अध्यक्ष सी एस सेट्टी ने सोमवार को यहां इस राशि का चेक सौंपा।

बैंक ने मई 2025 में एक नियामक फाइलिंग में बताया था कि उसने वित्त वर्ष 2025 के लिए 15.90 रुपये या 1590 प्रतिशत का अंतिम लाभांश को मंजूरी दी है। यह बीते 12 सालों के दौरान बैंक की ओर से सबसे बड़ा लाभांश भुगतान है। इससे पहले साल 2013 में बैंक ने 41.5 रुपये या 4500 प्रतिशत का लाभांश दिया था।

 

Next Post

सोन नदी के भवरसेन घाट में दो दोस्त डूबे

Mon Jun 9 , 2025
सीधी:मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरसेन स्थित सोन नदी में नहाने गए तीन युवकों में से दो युवक पानी की गहराई में डूब गए । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कर दी है जबकि […]

You May Like