भोपाल: मध्यप्रदेश के बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा उन्हें इस सत्र में भारत की तरफ़ से प्रतिनिधि बनाने की घोषणा की गई है।
यह यात्रा 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक होगी। देश के कुल 15 सांसद इस बार विदेश दौरे पर जा रहे हैं, जिसमें मध्यप्रदेश से केवल विष्णुदत्त शर्मा ही प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर वे भारत की विदेश नीति और वैश्विक मंच पर देश के हितों का समर्थन करेंगे।
