सोन नदी के भवरसेन घाट में दो दोस्त डूबे

सीधी:मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरसेन स्थित सोन नदी में नहाने गए तीन युवकों में से दो युवक पानी की गहराई में डूब गए ।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कर दी है जबकि तीसरा युवक पूरी तरह से सुरक्षित है ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कुशमहर गांव से तीन युवक विजय अग्निहोत्री, अमित पांडे ,दीपक द्विवेदी भंवरसेन स्थित सोन नदी में नहाने आए थे ।

पुलिस सूत्रों द्वारा बताया गया है कि तीनों युवक नहा रहे थे इसी दौरान विजय अग्निहोत्री और अमित पांडे पानी की गहराइयों में चले गए जिससे वह दोनों डूब गए जबकि दीपक द्विवेदी सुरक्षित बाहर निकल आया।दीपक की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से फिलहाल दोनों युवकों के तलाश शुरू कर दी है ।वहीं घटना के बाद परिवार में कोहरा मच गया है हम आपको बता दे पूर्व में भी इस स्थान पर कई लोगों के डूबने की घटनाएं हो चुकी है।

Next Post

डीडीसीए महिला टी-20 लीग: आरपीसीए, आरसीएन ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Mon Jun 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) डीडीसीए महिला टी-20 लीग के पहले दिन सोमवार को आरपीसीए ने एनके खन्ना सीसी को 44 रनों से और आरसीएन ने आनंद स्पोटर्स को 42 रनों से हराया। आज यहां सुश्री संगीता जेटली ने नयी दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल ग्राउंड में डीडीसीए […]

You May Like

Play sound