अतिक्रमण हटाने के मामले में यथास्थिति के निर्देश, सतना का मामला

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के मामले में एसडीओ का निर्णय आने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिये हैं। जस्टिस विशाल धगट की अवकाशकालीन एकलपीठ ने एसडीओ को याचिकाकर्ता के आवेदन पर 30 दिन के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिये है।सतना निवासी मंगलदीन साकेत व अन्य की ओर से अधिवक्ता नितिन जैन ने पक्ष रखा।

उन्होंने बताया कि तहसीलदार ने 13 मई को याचिकाकर्ताओं को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दलील दी तहसीलदार के आदेश को एसडीओ के समक्ष चुनौती दी है, जोकि लंबित है। याचिकाकर्ताओं ने स्टे के लिए भी आवेदन पेश किया है जोकि विचाराधीन है। यदि निर्माण हटाया जाता है तो याचिकाकर्ताओं को बहुत अधिक नुकसान होगा। कोर्ट ने कहा कि एसडीओ द्वारा पारित निर्णय से तहसीलदार को अवगत कराएं और तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाये।

Next Post

रिटायर्ड कर्मी से रिकवरी निकाले जाने पर जवाब-तलब

Sun Jun 1 , 2025
जबलपुर: केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने रक्षा विभाग से पूछा है कि सेवानिवृत्त चार्जमैन के विरुद्ध रिकवरी क्यों निकाली गई। कैट के न्यायिक सदस्य जस्टिस एके श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक सदस्य मल्लिका आर्या की युगलपीठ ने रक्षा विभाग के सचिव, डायरेक्टर जनरल ईएमई, आर्मी बेस वर्कशॉप जबलपुर के कमांडेंट, कंट्रोलर ऑफ […]

You May Like