भोपाल। शहर में सनातन संस्कृति, परंपराओं और हिंदू उत्सवों के संरक्षण-संवर्धन के उद्देश्य से श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा शुरू किया गया सनातनी सदस्यता अभियान अब व्यापक जनसहभागिता हासिल करता दिख रहा है। अभियान की औपचारिक शुरुआत 2 फरवरी से हो चुकी है, जिसके तहत आज 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे कर्फ्यू वाली माता दुर्गा मंदिर, भवानी चौक सोमवारा में विशेष सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अगले एक वर्ष में एक लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है और इसके लिए वार्ड-वार संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सांस्कृतिक जागरूकता, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता को मजबूत करना बताया गया है। इच्छुक नागरिक दो फोटो, आधार की प्रति और 700 रुपये शुल्क के साथ आजीवन सदस्य बन सकेंगे। समिति ने अधिक से अधिक नागरिकों से सहभागिता की अपील की है।
