दतिया: दतिया जिले के पंडोखर क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को उप्र के लखनऊ से बरामद किया गया है। पंडोखर पुलिस ने बालिका से प्रारंभिक पूछताछ व बयान लेने के बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि पण्डोखर क्षेत्र से एक नाबालिग लापता हो गई थी।
साइबर सेल की मदद से नाबालिग को उप्र के लखनऊ से बरामद किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
