दतिया में भाजपा विधायक अग्रवाल ने अपनी ही सरकार को घेरा, सियासी हलचल तेज

दतिया: भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि सेवढ़ा में जुआ, सट्‌टा और लूट की वारदातों से हालात बिगड़ गए हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। मैं इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करूंगा और धरना दूंगा। मैं सीएम डॉ. मोहन यादव से भी मिलूंगा।दतिया जिले के सेवढ़ा कस्बे में हुई आत्महत्या के मामले में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने सड़क पर उतरने तक की धमकी दी थी।

इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है। विधायक के इस रुख पर आज़ाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव ने खुला पत्र लिखकर आंदोलन में साथ देने का ऐलान किया है। दामोदर यादव ने पत्र में लिखा, जब जागे तभी सवेरा, आप सड़क पर उतरने का साहस कीजिए, मैं भी कंधे से कंधा मिलाकर जनहित के मुद्दों पर आपका साथ दूंगा।इस पूरे मामले का वीडियो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी फेसबुक आईडी पर शेयर कर दिया है। पटवारी ने इस वीडियो के जरिए बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोला है।

Next Post

विश्व आदिवासी दिवस पर सहरिया बहुल गाँवों में चला जनजागरण अभियान

Sun Aug 10 , 2025
शिवपुरी: विश्व आदिवासी दिवस पर जिलेभर के सहरिया बहुल गाँवों में सहरिया क्रांति संगठन ने जनजागरण अभियान चलाया। गाँव-गाँव में पारंपरिक नृत्य-गान, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आदिवासी समाज ने उत्साहपूर्वक अपना दिवस मनाया।ग्राम गड़ोइया चरखऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहरिया क्रांति के सदस्यों ने आदिवासी समाज को संबोधित […]

You May Like