भोपाल। बैरसिया जनपद की ग्राम पंचायत गढ़ा ब्राहम्ण में जिला पंचायत सीईओ को शिकायतें मिल रहीं थीं. जिसके चलते बुधवार को जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने मौके पर पहूंच निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गढ़ा ब्राहम्ण के निर्माण कार्यों में लापरवाही पाई गई. इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सरपंच, सचिव और उपयंत्री के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए. वहीं दूसरी ओर जनपद पंचायत बैरसिया के ग्राम पंचायत सिंघोड़ा में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट निरीक्षण किया. प्लांट में मिली कमियों को दूर करने उपयंत्री और सहायक यंत्री को निर्देश दिए. ग्राम पंचायत रमगढ़ा में अटल पंचायत भवन के निर्माण कार्य खेत लापरवाही करने वाले सरपंच, सचिव और उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.
