प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 2.84 करोड़ की ठगी, तीन पर केस दर्ज

इंदौर: शहर में प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय नरेंद्र कुमार सागर निवासी सुंदर नगर मेन रोड सहित अन्य आवेदकों ने शिकायत दी कि दीपेश रायकवार, शीला रायकवार और आकांक्षा रायकवार, निवासी नेहरू नगर ईएसआईसी निकुंज, बीमा कंपाउंड इंदौर ने उन्हें इंदौर शहर में अच्छी प्रॉपर्टी दिलाने का आश्वासन दिया था.

लेनदेन के दौरान आरोपियों ने चारों फरियादियों से लगभग 2 करोड़ 84 लाख 24 हजार रुपये अलग-अलग माध्यमों से ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद न तो कोई प्रॉपर्टी दिलाई गई और न ही रकम वापस की गई। पैसे मांगने पर लगातार टालमटोल किया जाता रहा. हीरानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

टू-व्हीलर को बचाने में पुल के पास पलटा बल्कर, बाल-बाल टला बड़ा हादसा; सड़क चौड़ीकरण की उठी मांग

Fri Feb 20 , 2026
सिंगरौली: जिले के माड़ा थाना क्षेत्र की बधौरा चौकी अंतर्गत खोखरी गांव में बीती देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। पुल के पास एक टू-व्हीलर चालक को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, […]

You May Like