रंगपंचमी पर आज शहर होगा रंगारंग गेर के रंगों से सराबोर

प्रशासन और पुलिस सजग , सेक्टर अधिकारी नियुक्त

इंदौर: शहर का मध्य क्षेत्र आज रंगपंचमी पर परंपरागत गेरो के रंगों से सराबोर होगा. इस दौरान इंदौर का राजबाड़ा इलाका रंगों की इंद्रधनुषी आभा से मनमोहक छवि उकेरेगा. इस साल गेर में 5 लाख लोगों की शामिल होने का अनुमान है। गेरो को प्रोत्साहित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे.रंगपंचमी त्यौहार की गेर एवं फाग यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने पूरे गेर मार्ग पर प्रशासन और पुलिस सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए है. गेर मार्ग को नौ सेक्टरों में विभाजित कर अपर कलेक्टर स्तर अधिकारियों को प्रभारी बनाया है.

साथ ही हर सेक्टरों की जवाबदारी एसडीएम/कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सौंपी गई है. एडीएम रोशन राय सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के समन्वयक होंगे. अपर कलेक्टर गौरव बेनल सेक्टर क्रमांक-1, 2 एवं 3 और अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा 4, 5 व 6 तथा अपर कलेक्टर राजेन्द्र सिंह रघुवंशी 7, 8 व 9 के प्रभारी होंगे. इसके अलावा शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रत्येक गेर के साथ भी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को तैनात किया गया है.

उक्त सभी अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय एवं संवाद बनाए रखेंगे. संबंधित विभागों नगर निगम, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करेगें. अधीनस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र में अपने रूट से निकलने वाली गेरो को यथा समय आगे बढ़ाते रहेंगे. इस दौरान रूट में आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखेंगे.

नगर निगम की विशेष तैयारी
नगर निगम ने गेर निकलने के बाद सफाई का विशेष प्लान बनाया है. पूरे राजबाड़ा क्षेत्र से लेकर गेर मार्ग को एक से डेढ़ घंटे में साफ करने की तैयारी की है. इसके लिए निगम के स्वास्थ विभाग को आज ही आयुक्त शिवम वर्मा और महापौर ने विशेष अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है. कल शाम 4 बजे से सफाई करने के निर्देश जारी किए है.

Next Post

आशिमा मॉल और कोहेफिजा भूत बंगले के आसपास से हटा अतिक्रमण 

Wed Mar 19 , 2025
भोपाल। नगर निगम ने आशिमा मॉल और कोहेफिजा भूत बंगले के आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई में कई अवैध दुकानों और निर्माणों को ध्वस्त किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया । इस दौरान, अवैध दुकानों और निर्माणों को जेसीबी मशीनों की मदद से […]

You May Like