नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के पास ट्रैफिक सिग्नल पर सोमवार शाम हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में आज शाम हुए विस्फोट में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।”
उल्लेखनीय है कि शाम सात बजे के आसपास सुभाष मार्ग पर लाल किले के सामने चौराहे पर एक कार में विस्फोट के बाद आसपास के कई वाहनों में आग लग गयी। घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है और 24 अन्य घायल हैं।
Next Post
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
Mon Nov 10 , 2025
महराजगंज 10 नवंबर (वार्ता) दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की गंभीर घटना के बाद भारत-नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इस घटना के मद्देनजर महराजगंज जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। सीमा पर […]

You May Like
-
6 months ago
शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
-
6 months ago
जादू टोने के शक में की थी वृद्ध की हत्या
-
12 months ago
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
