शातिर बाईक चोर गिरफ्तार, चोरी की 7 बाईकें जब्त

खरगोन। सनावद थाना पुलिस ने 20 मार्च को भरे बाजार से चोरी हुई बाइक की गुत्थी सुलझाते हुए शातिर बाईक चोर को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 7 बाईकें जब्त की है। यह बाईकें सनावद सहित मांधाता थाना से चुराई गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भवानी रोड टवडीपुरा निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मार्च को देर शाम उसकी बाईक क्रमांक एमपी 10एमडब्ल्यू 3707 भरे बाजार से चोरी हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए। इसमें संदेही जिला खंडवा के थाना मांधाता क्षेत्र के रहने वाले छोटेलाल पिता तोताराम वास्कले को हिरासत में लिया। पूछताछ में छोटेलाल ने बाईक चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की गई बाईक ग्राम जुनापानी फॉरेस्ट के जंगल में झाडिय़ों में छुपा कर रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर जंगल में दबिश दी, जहां से 7 बाईंके जब्त की गई।

छोटेलाल का अपराधिक रिकार्ड चेक करने पर उस पर पूर्व से चोरी के 15, आम्र्स एक्ट के 02 व आबकारी एक्ट का 1, इस प्रकार कुल 19 अपराध दर्ज होना पाया गया। कार्रवाई में बाईक क्रमांक एमपी 10 एमएक्स 8595, एमपी 10 एमडब्ल्यू 3707, एमपी 13 ईटी 9856, एमपी 10 झेडडी 6569, एमपी 10 एमएक्स 8595, एमपी 10 एमडब्ल्यू 3707 और एमपी 10 झेडडी 6569 जब्त की गई।

Next Post

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश कार से टकराए, दो पकड़े गए, एक मोबाइल लेकर फरार

Sat Mar 28 , 2026
सिंगरौली। शहर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तिराहे के पास शनिवार को दिनदहाड़े मोबाइल छिनैती की वारदात सामने आई। बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवती से मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित होकर उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच […]

You May Like