आमझिरी पंचायत के ग्रामीण भाजपा में हुए शामिल,विधायक ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत

पानसेमल/बड़वानी

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमलापनी के करीब 40 ग्रामीण भाजपा में शामिल हुए है।ग्रामीणों ने बताया कि वे आमझिरी पंचायत के निवासी हैं और ग्राम में CC रोड़,पुलिया निर्माण नहीं होने से करीब 50 वर्षों से परेशान हो रहे हैं।वर्षाकाल के दौरान रहवासियों को आवागमन में अधिक समस्या होती है।क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने ग्रामीणों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा आपके सुख दुख में साथ रहूंगा और ग्राम की समस्याओ का यथासंभव निराकरण हेतु आश्वासत किया।ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा सरकार की योजनाओं तथा विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर वे विधायक कार्यालय पहुंचे और विधायक श्याम बर्डें से मिलकर भाजपा में शामिल हुए हैं।ग्राम के रूपसिंह आनंदा, महारिया आधारिया, बटूसिंह ,बंशीलाल, खुमसिंह चौहान, बारकु आनंदा,दिनेश ,हीरालाल,मोहन, ,हीरालाल सहित अन्य ग्रामीण भाजपा में शामिल हुए।इस दौरान खेतिया भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनिस,सरपंच आमझिरी राकेश भोसले,पार्षद सूर्यकांत ऐसीकर,नंदू चोपड़ा,मुरली साटोटे,गोपाल भंडारी,सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

किशोरी का अपहरण कर रेप 

Sun Mar 2 , 2025
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत उड़ाना गांव में दो बदमाशों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों भाग निकले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उड़ना गांव में रहने वाली एक 13 साल की बच्ची का बीती रात दो युवकों ने पहले तो अपहरण किया […]

You May Like