बस हड़ताल-20 हजार बसों के पहिये 2 मार्च की सुबह 6 बजे से थम जायेंगे, यात्रियों की लंबी वेटिंग

ग्वालियर: होली के त्यौहार के चलते ट्रेनों में पहले से लम्बी वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। कई प्रमुख रूटों पर कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे वक्त में 2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। लगभग 20 हजार बसें बन्द रहेंगी जबकि सामान्य दिनों में 12-15 हजार बसों का संचालन होता है। यानी एक दिन के लिेये करीब पूरा निजी बस परिवहन ठप रहेगा।

मध्यप्रदेश बस ऑनर एसोसियेशन के महामंत्री जयकुमार जैन ने कहा कि परिवहन विभाग की दमनकारी नीतियों के विरोध में मजबूर होकर बस मालिकों को हड़ताल पर जाना पड रहा है। 2 मार्च यानि होली पर बसों की हड़ताल होगी। मध्यप्रदेश बस ऑपरेटर्स एसोसियेशन के अनुसार प्रदेश में 12 हजार 780 परमिट वाली जबकि 7 हजार से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट वाली बसें है।

जैन ने आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग मार्गो का राष्ट्रीयकरण कर निजी कंपनियों के हाथ में बस संचालन का व्यापार देना चाहता है। योजना के तहत कंपनियों से अनुबंध कर बस मालिकों का किराया लेकर गाडि़या चलवाने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल काूनन में परमिट को किराये पर देकर संचालन कराने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके विरोध में एसोसियेशन ने विस्तृत प्रेसनोट जारी किया है। जिसमें सभी आपत्तियां दर्ज है। एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस हड़ताल में किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सभी निजी बस ऑपरेटरों की भागीदारी रहेगी। इसमें कई कांग्रेस और भाजपा से जुड़े नेताओं की बसें भी शामिल है।

Next Post

गर्मी की दस्तक के साथ पेयजल संकट की आशंका : ज्ञान सिंह

Sat Feb 28 , 2026
सीधी:गर्मी का मौसम प्रारंभ होते ही जिले में पेयजल संकट की आहट सुनाई देने लगी है। नल-जल योजना के अंतर्गत स्थापित पानी की टंकियां कई स्थानों पर मात्र शो-पीस बनकर रह गई हैं। जिन पंचायतों में टंकियों से जल आपूर्ति संभव है, वहां भी रखरखाव के अभाव में व्यवस्थाएं ठप […]

You May Like

मनोरंजन