कोलार अस्पताल का निरीक्षण: 24 घंटे सेवाएं शुरू करने पर फोकस

भोपाल।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा ने कोलार में अस्पताल का निरीक्षण किया. डॉ शर्मा द्वारा जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के निरीक्षण लगाता किया जा रहा है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार में इस दौरान ओपीडी, भर्ती रोग इकाई, लेबर रूम मैटरनिटी ओटी, पीएनसी वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र, नवजात शिशु स्टेबलाइजिंग यूनिट का अवलोकन किया गया.

निरीक्षण के दौरान संस्था के रिकार्ड्स की जांच की गई. दवाइयां के इंडेंट एवं स्टॉक की स्थिति, कोल्ड चैन मैनेजमेंट का अवलोकन किया गया. सीएमएचओ ने अस्पताल में स्थापित डेढ़ सौ एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट के संचालन और ऑक्सीजन की बिस्तरों तक सप्लाई की जानकारी भी ली.

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने निर्देश दिए कि अस्पताल में 24 घंटे सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध रहे. माह में एक बार महिला एवं बाल विकास विभाग के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कुपोषित बच्चों की जानकारी लेकर उन्हें उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया जाए.

Next Post

30 करोड़ की सड़क: पहली बारिश में ध्वस्त, FDR तकनीक, गड्ढे और पेंचवर्क

Thu Jun 19 , 2025
सीहोर.जिला मुख्यालय से श्यामपुर मार्ग की सड़क को एफडीआर तकनीक से निर्मित प्रदेश में पहली सड़क का तमगा मिला था, लेकिन अफसोस यह तकनीक फ्लॉप साबित हुई. 30 करोड़ की लागत से बनी इस सड़क के गड्डों में अब तारकोल के थेगड़े लगाए जा रहे हैं. सीहोर को श्यामपुर से […]

You May Like