व्यापार समझौतों से भारतीय वाहन उद्योग की वैश्विक पहुंच बढ़ेगी: मोदी

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि हाल में विभिन्न देशों के साथ की गयी मुक्त व्यापार संधियों (एफटीए) से भारतीय वाहन उद्योग की वैश्विक पहुंच बढ़ेगी।
वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के 66वें वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने श्री मोदी का संदेश पढ़ा। प्रधानमंत्री ने भारतीय वाहन उद्योग से नवाचार, उत्कृष्टता और विकसित भारत की ओर ठोस कदम बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल के वर्षों में कारोबार को बढ़ाने के लिए कई उपाय किये हैं। इनमें अप्रासंगिक हो चुके कानूनों को समाप्त करना और अनावश्यक नियमों को हटाना शामिल है। इससे उद्योग जगत को नयी ऊर्जा मिली है। पीएलआई और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं से वाहन उद्योग की विनिर्माण क्षमता बढ़ी है।

उन्होंने कहा, “हालिया मुक्त व्यापार संधियों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बढ़ी है। इससे दुनिया में पहले ही अपनी पहचान बना चुके भारतीय वाहन उद्योग को अपनी वैश्विक उपस्थिति और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन की तरफ तेजी से कदम बढ़ाया है। चार्जिंग के लिए बुनियादी ढांचों में वृद्धि होने से इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ाने में मदद मिली है। इससे नवाचार के नये अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश अगली पीढ़ी के परिवहन की दिशा में बढ़ रहा है, सियाम इस बदलाव को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

.....

Next Post

साइबर अपराध सूझबूझ और सक्रियता से टाले जा सकते हैं: भिन्डोरे

Thu Sep 3 , 2026
बागली। थाना अंतर्गत ग्राम बेहरी में नवागत थाना प्रभारी जीवनसिंह भिंडोरे एवं थाने से जुड़े पुलिस स्टाफ द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में जन चौपाल लगाकर बेहरी वासियो से सीधे संवाद किया।जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जागरूक किया गया।इस दौरान पुलिस थाना प्रभारी […]

You May Like

मनोरंजन