
बागली। थाना अंतर्गत ग्राम बेहरी में नवागत थाना प्रभारी जीवनसिंह भिंडोरे एवं थाने से जुड़े पुलिस स्टाफ द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में जन चौपाल लगाकर बेहरी वासियो से सीधे संवाद किया।जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जागरूक किया गया।इस दौरान पुलिस थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, हेलमेट की उपयोगिता तथा राहगीर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी। इस दौरान बेहरी निवासियों ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार जन चौपाल चर्चा करते हुए जो जानकारी दी जाती है। वही जानकारी ग्रामीण जन मौखिक रूप से एक दूसरे को दे कर आगे बढ़ते हैं।
नवभारत प्रतिनिधि सुनिल योगी को नवागत थाना प्रभारी जीवनसिंह भिन्डोरे ने बताया कि सोशल मीडिया एक तरह से गोपनीय तरीके की सूचना देने का माध्यम भी है। इसका सही उपयोग आम जनता करती है ,तो अपराधी अपराध करने के बाद बच नहीं सकते, अधिकतर मामलों में अपराधिक घटनाओं के संबंध में आसपास के लोगों को मालूमात होने के बावजूद भी व्यर्थ उलझनो के डर से पुलिस विभाग को जानकारी नहीं बताते लेकिन पुलिस विभाग स्वयं सहायता करने वाले आम नागरिकों को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। और उनकी हर बातों को गौर करते हुए ही जांच को आगे बढ़ते हैं। अपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस विभाग को देकर आप एक प्रकार से समाज सेवा ही करते हैं। बेहरी में लगे सीसीटीवी कैमरे मौका आने पर त्रिनेत्र का काम करेंगे इसलिए जिन घरों में कैमरे लगे हैं वह समय-समय पर चेक करते रहे।
