बोलेरो की टक्कर से छह लोग घायल, दो की हालत नाजुक

सिंगरौली: जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र के खटखरी गांव में मंगलवार सुबह वाहन चलाने की लापरवाही ने छह लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। गांव की संकरी सड़क पर बोलेरो की चपेट में आने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से बैढ़न स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जाता है कि गांव के रामजन्म शाह अपने नाबालिग बच्चों को बोलेरो चलाना सिखा रहे थे। इसी दौरान वाहन चला रहा लड़का नियंत्रण खो बैठा और सड़क से गुजर रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनिल शाह, परमानंद शाह, सुनीत शाह, अंजलि शाह, कृष्णा शाह और समयलाल शाह घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को सड़क से नीचे पलटा दिया। वहीं, वाहन चला रहा नाबालिग और उसके साथ मौजूद व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शी कमलेश शाह के मुताबिक, सुनीत शाह और अंजलि शाह की स्थिति अधिक गंभीर है। दोनों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इधर, खुटार चौकी प्रभारी अमन वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है। परिजन घायलों को अस्पताल ले गए हैं। उन्हें लिखित शिकायत देने के लिए चौकी बुलाया गया है। फिलहाल शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

रीवा चोरहटा गुरुकुल विद्यालय हॉस्टल में 13 साल के छात्र की संदिग्ध मौत

Tue Nov 24 , 2026
रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में गुरुकुल निजी विद्यालय के हॉस्टल में मंगलवार सुबह 13 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र की अचानक मौत से हॉस्टल और उसके परिवार में कोहराम मच गया। सुबह नींद से नहीं उठा जानकारी के मुताबिक, छात्र रात में अपने […]

You May Like