सवालों के घेरे में वन्यजीव सुरक्षा: रायसेन में ट्रेन और करंट के बाद अब फेंसिंग में फंसने से तेंदुए की मौत

रायसेन। रायसेन जिले के देवरी वन परिक्षेत्र के ग्राम डुंगरिया में तेंदुए का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) प्रतिभा शुक्ला ने बताया की खेत के मालिक द्वारा लगाई गई फेंसिंग में फंसने से तेंदुआ की मौत हुई है मौके पर डीएफओ सहित वन अमला मौजूद है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया है तथा वन विहार की टीम भी मौक़े पर पहुँच गई है।

उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले में विभिन्न कारणों से तेंदुओं की मौत हुई हैं, जिनमें सबसे प्रमुख कारण ट्रेन से कटकर वाहनों की टक्कर, वर्चस्व की आपसी लड़ाई और खेतोँ मे बिछाये गए बिजली के करंट लगना हैं। वन बिभाग के रिकार्ड के अनुसार जुलाई 2025 में दीवानगंज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक दो वर्षीय तेंदुए की मौत हुई, जबकि गढ़ी वन परिक्षेत्र में फेंसिंग में फंसने से भी तेंदुए की मौत के मामले सामने आए हैं।

Next Post

241 गांवों की प्यास बुझाने वाली मेढ़ा परियोजना की निगरानी अब हर महीने खुद करेंगे कलेक्टर

Sat May 2 , 2026
बैतूल। बैतूल जिले में 322.33 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मेढ़ा समूह जल एवं सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने भैंसदेही जनपद के ग्राम मेढ़ा पहुंचकर बांध और संबंधित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों […]

You May Like